मैं कुछ शारीरिक वजहों से सेक्स नहीं कर पाता क्या करू ?
सवाल : मैं कुछ शारीरिक वजहों से सेक्स नहीं कर पाता, लेकिन अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं। क्या हमारा यह रिश्ता ताउम्र चल पाएगा?
आपका रिश्ता जरूर चलेगा। हकीकत में संतुष्टि जरूरी चीज है सहवास नहीं। संतुष्टि में भी मोहब्बत सबसे जरूरी चीज है। सच तो यह है कि मोहब्बत की आखिरी मंजिल सहवास हो सकती है लेकिन सहवास की आखिरी मंजिल मोहब्बत हो यह जरूरी नहीं लेकिन संतुष्टि के बारे में ऐसा नहीं है। मोहब्बत की आखिरी मंजिल संतुष्टि तो होती है लेकिन संतुष्टि की भी आखिरी मंजिल मोहब्बत ही होती है। कामसूत्र ग्रंथ के रचियता वात्स्यायन ने इस विषय पर आज से 1600 वर्ष पहले ही काफी बेहतर ढंग से लिख दिया था कि अगर कोई पुरुष सहवास के काबिल नहीं रहता है तो उसे अपनी पत्नी को अपने 'हाथ' से या किसी दूसरे तरीके से संतुष्टि जरूर देनी चाहिए। जरूरी चीज है संतोष ना कि सहवास।
No comments:
Post a Comment