शीघ्रपतन की वजह क्या है?
शीघ्रपतन की वजह शारीरिक या मानसिक, दोनों में से कोई भी या दोनों हो सकती हैंI इस्सका असर उन् अनुभवहीन युवा व्यस्कों को ज़्यादा भुगतना पड़ता है जो सेक्स की शुरुवात कर रहे होते हैं और उनके दिमाग में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने का डर बैठा होता हैI अनुभव और उम्र के साथ अक्सर पुरुष नियंत्रण करने की इस कला में थोड़ा माहिर हो जाते हैं, लेकिन हर बार कामयाबी की कोई गारंटी नहींइस स्थिति की पीछे कुछ और मानसिक वजह भी हैं जैसे की धार्मिक पृष्ठभूमि, जहाँ सेक्स एक हौवा होता है और इस से जुडी कई उलझनें हो सकती हैं या फिर काम से सम्बंधित तनाव, निराशा, अपराध बोध या फिर सेक्स से जुड़ा पुराण बुरा अनुभवI भौतिक वजह भी कई हो सकती हैं जैसी की लिंग के ऊपरी भाग का अतिसंवेदनशील होना, हार्मोन समस्या, ड्रग्स, पुरानी चोट, या कोई और मानसिक बीमारीI कुछ मामलों में इसकी वजह दिलचस्पी और आकर्षण की कमी भी हो सकती है